Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सावधान! सड़कों पर 'भक्ति' की आड़ में जेब साफ कर रहे 'बहरूपिये'

देवी-देवताओं का वेश धरकर गिरोह कर रहा था पॉकेटमारी, गुजरात के छह शातिर गिरफ्तार

15 Feb 2026

सावधान! सड़कों पर 'भक्ति' की आड़ में जेब साफ कर रहे 'बहरूपिये'

कोलकाता। महानगर की सड़कों पर इन दिनों भक्ति और श्रद्धा की आड़ में ठगी और चोरी का एक सनसनीखेज खेल चल रहा है। ट्रैफिक सिग्नल हो या भीड़भाड़ वाला इलाका, भगवान शिव, मां काली या अन्य देवी-देवताओं के वेश में घूम रहे कुछ बहरूपिये आपकी आस्था का फायदा उठाकर पलक झपकते ही जेब साफ कर रहे हैं। कोलकाता पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस शातिर गिरोह का खुलासा तब हुआ जब गिरीश पार्क थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और दो संदिग्ध मोहम्मद शाहनवाज़ और मोहम्मद समीर को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपने गिरोह के अन्य चार सदस्यों के नाम उगले, जिसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान अनिल रामजू सलात, धीरू कालोभाई सलात, समीरभाई सलात और राजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह केवल कोलकाता ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न बड़े शहरों में इसी मोडस ऑपरेंडी के जरिए वारदातों को अंजाम देता रहा है। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह के सदस्य देवी-देवताओं का आकर्षक वेश धारण कर सड़क पर लोगों के पास जाते थे। जैसे ही कोई श्रद्धालु श्रद्धावश दान देने के लिए अपनी जेब से बटुआ या मोबाइल निकालता, ये बहरूपिये अपनी हाथ की सफाई दिखाते हुए कीमती सामान उड़ा लेते थे। जब तक पीडि़त को चोरी का आभास होता, तब तक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो चुके होते थे। बीते कुछ दिनों से जोड़ासांको और गिरीश पार्क इलाकों से लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। 
कोलकाता पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर धार्मिक वेशभूषा में घूमने वाले अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें। पुलिस का कहना है कि दान देते समय अपने पर्स और मोबाइल पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की तलाश में जुटी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सावधान! सड़कों पर भक्ति की आड़ में जेब साफ कर रहे बहरूपिये
देवी-देवताओं का वेश धरकर गिरोह कर रहा था पॉकेटमारी, गुजरात के छह शातिर गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News