Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजकुमार के साथ नजर आएंगे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह

फिल्म का नया गाना 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जल्द ही रिलीज होगा। इस गाने में राजकुमार राव भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ थिरकते नजर आएंगे।

05 Oct 2024

राजकुमार के साथ नजर आएंगे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह

'स्त्री-2' के बाद राजकुमार राव की फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' दर्शकों के सामने आ रही है। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद राजकुमार राव की फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' का एक गाना चर्चा में है।

फिल्म का नया गाना 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जल्द ही रिलीज होगा। इस गाने में राजकुमार राव भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ थिरकते नजर आएंगे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में राजकुमार राव को पवन सिंह के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म के इस नए गाने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की झलक देखने के लिए फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। इससे पहले पवन सिंह ने राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री-2' के गाने को आवाज दी थी। अब उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड सिनेमा में एंट्री कर ली है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर डोज देगा। इस फिल्म से एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वह अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजकुमार के साथ नजर आएंगे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह
फिल्म का नया गाना 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जल्द ही रिलीज होगा। इस गाने में राजकुमार राव भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ थिरकते नजर आएंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News