Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह ने थामा जन सुराज का दामन

रितेश ने इस मौके पर बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के लोगों को आज भी मजदूरी के लिए मजबूर होना पड़ता है और इस सिस्टम को बदलने की ज़रूरत है।

18 Jul 2025

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह ने थामा जन सुराज का दामन

पटना। हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे शुक्रवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। बिहार के सारण जिले के रहने वाले पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था।

रितेश ने इस मौके पर बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के लोगों को आज भी मजदूरी के लिए मजबूर होना पड़ता है और इस सिस्टम को बदलने की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए जो प्रशांत किशोर निकले हैं, हम उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने एक गीत भी गाया "हम नया बिहार चाहते हैं, बिहार में ही रोज़ी-रोज़गार चाहते हैं, जनता का जन सुराज हो ये चाहते हैं।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी वीआरएस लेकर जन सुराज की सदस्यता ली।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय ने हाल में में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि उस वक्त उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस दल से चुनाव मौदान में उतरेंगे। आज उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब यह साफ हो गया है कि वह जन सुराज के टिकट पर बिहार के किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह
रितेश ने इस मौके पर बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के लोगों को आज भी मजदूरी के लिए मजबूर होना पड़ता है और इस सिस्टम को बदलने की ज़र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News