Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

भूमि पेडनेकर ने 'द लेडी किलर' को लेकर तोड़ी चुप्पी

भूमि ने कहा कि सेट पर हालात ऐसे बने कि फिल्म अधूरी ही छोड़ दी गई और जो संस्करण सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, वह मूल कहानी से काफी अलग था। उन्होंने बताया, "मैं सदमे में थी। समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है।

13 Feb 2026

भूमि पेडनेकर ने 'द लेडी किलर' को लेकर तोड़ी चुप्पी

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी फिल्म 'द लेडी किलर' की असफलता और उससे जुड़े विवादों पर पहली बार खुलकर बात की है। अर्जुन कपूर के साथ बनी यह क्राइम-थ्रिलर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है। भूमि ने एक इंटरव्यू में बताया कि दर्शकों ने जो फिल्म देखी, वह अधूरी थी। उनके अनुसार, फिल्म का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा कभी शूट ही नहीं हुआ, जबकि कलाकारों ने जो स्क्रिप्ट पढ़ी थी, वह पूरी थी।

भूमि ने कहा कि सेट पर हालात ऐसे बने कि फिल्म अधूरी ही छोड़ दी गई और जो संस्करण सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, वह मूल कहानी से काफी अलग था। उन्होंने बताया, "मैं सदमे में थी। समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। काश, मुझे बेहतर जानकारी होती, शायद मैं चीजों को अलग तरह से संभाल पाती। जो फिल्म रिलीज हुई, वह उस प्रोजेक्ट से कोसों दूर थी जिसे हमने साइन किया था।" इस असफलता ने उन्हें मानसिक और पेशेवर रूप से झकझोर दिया और एक समय उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो चुका है।

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। 3 नवंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया गया, जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह महज 1 लाख रुपये ही कमा सकी। इतना ही नहीं, फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खरीदार नहीं मिला और अंततः इसे मुफ्त में यूट्यूब पर रिलीज करना पड़ा। भूमि आज भी मानती हैं कि यह अनुभव उनके लिए एक कठिन सीख साबित हुआ, जिसने उन्हें सिस्टम और फिल्म निर्माण की जटिलताओं को समझने का मौका दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भूमि पेडनेकर ने 'द लेडी किलर' को लेकर तोड़ी चुप्पी
भूमि ने कहा कि सेट पर हालात ऐसे बने कि फिल्म अधूरी ही छोड़ दी गई और जो संस्करण सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, वह मूल कहानी से काफी अलग था। उन्होंने बताया, "मैं सदमे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News