Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पहली बार भारत में खेली जाएगी बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बनेगा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (बीबीएल) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में बीबीएल का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित किया जाएगा।

10 Jul 2026

पहली बार भारत में खेली जाएगी बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बनेगा इतिहास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (बीबीएल) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में बीबीएल का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित किया जाएगा।

कई महीनों से चल रही चर्चाओं के बाद शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में इस ऐतिहासिक मुकाबले की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। 12 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच 38 हजार दर्शकों की क्षमता वाले चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग आयोजकों को उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमी चेन्नई में होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए स्टेडियम को पूरी तरह भर देंगे।

बीबीएल ने इस मुकाबले के लिए क्रिकेट कैलेंडर में भी खास समय चुना है। ऑस्ट्रेलिया में यह मैच शाम के समय खेला जाएगा, जबकि भारत में इसकी शुरुआत दोपहर में होगी। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में बीबीएल का यह पहला कदम माना जा रहा है और इसे लीग के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहली बार भारत में खेली जाएगी बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक स्
ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (बीबीएल) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में बीबीएल का पहला अंतरर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News