Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम

भागलपुर में 'मिनी गन फैक्ट्री' का भंडाफोड़, भारी मात्रा में पिस्टल बरामद

18 Feb 2026

बंगाल चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सीमा पार से हथियारों की तस्करी और अवैध निर्माण के सिंडिकेट ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए भागलपुर जिले में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस गुप्त और सटीक ऑपरेशन में पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित अत्याधुनिक पिस्टल और हथियार बनाने वाली मशीनें बरामद की हैं। 
आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों की बड़ी खेप बंगाल चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने के उद्देश्य से खपाने की तैयारी थी। यह कामयाबी कोलकाता पुलिस एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना पुलिस के एक संयुक्त और गुप्त अभियान के दौरान मिली। सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग मोहल्ले में एक नवनिर्मित मकान के भीतर अवैध हथियारों का जखीरा तैयार किया जा रहा है। मंगलवार की देर रात जब पुलिस की टीम ने रहमतबाग स्थित मोहम्मद नासिर अंसारी के मकान पर धावा बोला, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। बाहरी दुनिया के लिए उस मकान के निचले हिस्से में एक सामान्य स्पिनिंग मिल चल रही थी, लेकिन उसकी आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। 
पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान मकान मालिक मोहम्मद नासिर अंसारी के साथ ही मौके से पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुनाजिर, सद्दाम, मोहम्मद असलम उर्फ टिंकू, मोहम्मद समशेर आलम उर्फ छट्टू और मोहम्मद शहनवाज के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी मुंगेर और आसपास के इलाकों के बताए जा रहे हैं, जो अवैध हथियार बनाने में बेहद कुशल कारीगर माने जाते हैं। मौके से पुलिस ने 20 अर्धनिर्मित 7.65 एमएम की पिस्टल, आठ पिस्टल बैरल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडिंग मशीन और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया है। बरामद हथियारों की फिनिशिंग और मशीनों की गुणवत्ता से स्पष्ट है कि यहां बेहद उच्च स्तर की पिस्टल तैयार की जा रही थीं। सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इन हथियारों का सीधा संबंध आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से है। पुलिस इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि इस कारखाने का असली मास्टरमाइंड कौन है और बंगाल में इन हथियारों की डिलीवरी किन समूहों या सफेदपोशों को की जानी थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कोलकाता और दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों से अवैध हथियारों की छोटी खेप बरामद हुई थी, जिनकी कडिय़ाँ भागलपुर के इस कारखाने से जुड़ती दिख रही हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे इस गिरोह के राजनीतिक और आपराधिक संबंधों का कच्चा चि_ा खुलने की उम्मीद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम
भागलपुर में 'मिनी गन फैक्ट्री' का भंडाफोड़, भारी मात्रा में पिस्टल बरामद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News