Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' की कमाई में बड़ी गिरावट

शुरुआती तीन दिनों तक फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, मगर चौथे दिन इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं, चौथे दिन 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

02 Sep 2025

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' की कमाई में बड़ी गिरावट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर उतरी थी। पहली बार साथ आई इस नई जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज़ देखने को मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। शुरुआती तीन दिनों तक फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, मगर चौथे दिन इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं, चौथे दिन 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'परम सुंदरी' ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी सोमवार को 3.50 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 9.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह चार दिनों में 'परम सुंदरी' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.25 करोड़ रुपये हो गया है।

'परम सुंदरी' का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जिन्हें अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' से पहचान मिली थी। इस रोमांटिक कॉमेडी को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ रेन्जी पणिक्कर, सिद्धार्थ शंकर, मनजोत सिंह, संजय कपूर और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। कहानी का केंद्रबिंदु सिद्धार्थ और जाह्नवी की प्रेमकहानी है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी फिल्म बुनी गई है। जानकारी के अनुसार, 'परम सुंदरी' को बनाने में करीब 45 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' की कमाई में बड़ी गिरावट
शुरुआती तीन दिनों तक फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, मगर चौथे दिन इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं, चौथे दिन 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News