Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बिहार बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का परिणाम जारी, 81.79 प्रतिशत छात्र सफल, दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप

लगातार आठवें वर्ष बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर एक बार फिर रिकॉर्ड कायम किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां मार्च महीने में ही इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

29 Mar 2026

बिहार बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का परिणाम जारी, 81.79 प्रतिशत छात्र सफल, दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने रविवार को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष कुल 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 82.11 प्रतिशत के मुकाबले थोड़ा कम है।

लगातार आठवें वर्ष बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर एक बार फिर रिकॉर्ड कायम किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां मार्च महीने में ही इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 12 दिनों के मूल्यांकन कार्य के बाद परिणाम जारी करना बोर्ड की बड़ी उपलब्धि है।

इस वर्ष परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। जमुई के सिमतुला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के चौराई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना रहीं, जिन्होंने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) प्राप्त किए।

तीसरे स्थान पर बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओम कुमार रहे, जिन्हें 488 अंक (97.6 प्रतिशत) मिले। चौथे स्थान पर समस्तीपुर की ज्योति कुमारी, बांका के अनुभव कुमार और पूर्णिया के अंश राज ने 487 अंक (97.4 प्रतिशत) हासिल किए। वहीं, पांचवें स्थान पर बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी, भोजपुर की नसरीन परवीन, बेगूसराय के अवनीश कुमार, कैमूर के विकास कुमार गुप्ता और सहरसा के रुपेश कुमार शामिल रहे, जिन्होंने 486 अंक (97.2 प्रतिशत) प्राप्त किए।

टॉप-5 में कुल 13 परीक्षार्थी शामिल हैं, जबकि 6वें से 10वें स्थान तक 126 छात्रों ने जगह बनाई है। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

उल्लेखनीय हैै कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 7.85 लाख छात्राएं और 7.26 लाख छात्र थे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का परिणाम जारी, 81.79 प्रतिशत छ
लगातार आठवें वर्ष बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर एक बार फिर रिकॉर्ड कायम किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार देश का पहल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News