Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दरभंगा-सहरसा मार्ग पर सड़क दुघर्टना में 3 की मौत

मृतक की पहचान आसी गांव के निवासी मो. बदरूल के 20 वर्षीय पुत्र मो. अनवर और मो अंसार के 27 वर्षीय पुत्र मो. अंजर के रूप में हुई है।

08 Feb 2024

 दरभंगा-सहरसा मार्ग पर सड़क दुघर्टना में 3 की मौत

पटना। बिहार में बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के दरभंगा-सहरसा मुख्य मार्ग एसएच-17 स्थित बजरंग चौक पर बुधवार देर रात हाइवा और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान आसी गांव के निवासी मो. बदरूल के 20 वर्षीय पुत्र मो. अनवर और मो अंसार के 27 वर्षीय पुत्र मो. अंजर के रूप में हुई है। अस्पताल में दम तोड़ने वाले तीसरे युवक की पहचान मो. मोतिम के 17 वर्षीय बेटे मोहमद फरहान के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बदरूल अपने दो दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था। उसी क्रम में बजरंग चौक पर रात्रि करीब 9 बजे मिट्टी खाली कर सुपौल से कमला तटबंध की तरफ जा रहे हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

घटना के बाद बड़गांव ओपी सहित जमालपुर, कुशेश्वर स्थान और बिरौल के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया। देर रात करीब 12 बजे एसडीएम उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के समझाने और मुआवजा की घोषणा के बाद लोग शांत हुए।

बड़गांव ओपी प्रभारी कल्पना कुमारी ने बताया कि घायल युवक को डीएमसीएच भेज दिया गया। हालांकि बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सीज कर थाने ले जाया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News