Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बिहार ज्ञान और लोकतांत्रिक परंपराओं की पवित्र धरती : किरन रिजिजू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरन रिजिजू ने कहा कि बिहार ज्ञान, विचार और लोकतांत्रिक चेतना की पवित्र भूमि है। भगवान बुद्ध ने इसी धरती से पूरी दुनिया को शांति और करुणा का संदेश दिया, जिससे बिहार का वैश्विक महत्व और भी बढ़ जाता है।

07 Feb 2026

बिहार ज्ञान और लोकतांत्रिक परंपराओं की पवित्र धरती : किरन रिजिजू

पटना। बिहार विधानसभा भवन के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने बिहार की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और लोकतांत्रिक विरासत को रेखांकित किया। समारोह में मौजूद अन्य वक्ताओं ने बिहार की लोकतांत्रिक परंपराओं, तकनीकी प्रगति और विधायी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरन रिजिजू ने कहा कि बिहार ज्ञान, विचार और लोकतांत्रिक चेतना की पवित्र भूमि है। भगवान बुद्ध ने इसी धरती से पूरी दुनिया को शांति और करुणा का संदेश दिया, जिससे बिहार का वैश्विक महत्व और भी बढ़ जाता है।

रिजिजू ने कहा कि बिहार की पवित्र धरती से उनका गहरा लगाव है। बौद्ध धर्म का संदेश यहीं से पूरे विश्व में फैला। उन्होंने कहा, “जब मैं भगवान बुद्ध के अवशेष लेकर विदेश जाता हूं, तो लोगों का मेरे प्रति नजरिया श्रद्धा और पवित्रता से भर जाता है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री की “वन नेशन, वन एप्लिकेशन” की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल युग में शासन और लोकतंत्र दोनों तेजी से बदल रहे हैं। भारत जैसे विशाल देश में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां अत्यधिक हैं। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि भारत में एक लोकसभा क्षेत्र में लगभग 25 लाख लोग होते हैं, जबकि ब्रिटेन में एक संसदीय क्षेत्र में औसतन 90 हजार लोग होते हैं। ऐसे में भारतीय जनप्रतिनिधियों के सामने चुनौतियां कहीं अधिक हैं।

किरन रिजिजू ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मूल दायित्व अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। बदलते समय में तकनीक का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा, “आज यदि किसी विषय पर बोलना हो या भाषण देना हो, तो एआई के माध्यम से कुछ ही सेकंड में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसका जितना अधिक उपयोग करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा।” उन्होंने परिश्रम, लगन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को एक सफल सांसद और विधायक की पहचान बताया।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने बिहार विधानसभा की कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि यहां की बहसें उच्च स्तर की होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण (लाइव) प्रभावी है और यहां की कार्यशैली सार्थक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी है।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में जहां राज्य का बजट 29 हजार करोड़ रुपये था, वह आज बढ़कर लगभग 3.47 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा दोनों का डिजिटलीकरण किया गया है तथा बिहार विधानसभा में डिजिटल लाइब्रेरी की आधारशिला रखी गई है, जो ज्ञान-संसाधनों को सुलभ बनाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा केवल एक भवन नहीं, बल्कि बिहार की लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक है। इसकी विशिष्ट पहचान है और वर्तमान चुनौतियों पर मंथन करते हुए लोकतंत्र को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

वहीं, विजय चौधरी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बिहार की लोकतांत्रिक परंपराओं, तकनीकी प्रगति और विधायी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार ज्ञान और लोकतांत्रिक परंपराओं की पवित्र धरती : किरन रि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरन रिजिजू ने कहा कि बिहार ज्ञान, विचार और लोकतांत्रिक चेतना की पवित्र भूमि है। भगवान बुद्ध ने इसी धरती से पूरी दुनिया को शांति औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News