Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहारः जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 11 नेताओं को किया निष्कासित

जदयू के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) चंदन कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ नेताओं पर निर्दलीय या विपक्षी उम्मीदवारों के समर्थन का आरोप था।

26 Oct 2025

बिहारः जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 11 नेताओं को किया निष्कासित

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की गतिविधियों के बीच सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन 11 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है, जिन पर संगठन विरोधी गतिविधियों का आरोप था। इनमें कई पूर्व मंत्री, विधायक और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं।

जदयू के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) चंदन कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ नेताओं पर निर्दलीय या विपक्षी उम्मीदवारों के समर्थन का आरोप था। पार्टी ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

पार्टी ने पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह, सोहबपुर कमाल, बेगूसराय, डॉ. आसमा परवीन, महुआ, वैशाली, लब कुमार, नवीनगर, औरंगाबाद, आशा सुमन, कदवा, कटिहार, दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण और विवेक शुक्ला, जीरादेई, सीवान को निष्कासित किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहारः जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 11 नेताओ
जदयू के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) चंदन कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ नेताओं प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News