Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बिहार राजग की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव में 220 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित

बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक राजग नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें चुनाव जीतने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

28 Oct 2024

बिहार राजग की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव में 220 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि राजग आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। साथ ही विधानसभा चुनाव में 220 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक राजग नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें चुनाव जीतने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पार्टी ने विश्वास जताया कि सभी जाति-धर्म के लोगों के विकास के लिए किए गए कार्यों के आधार पर जनता फिर से राजग को चुनेगी।

बैठक खत्म होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजग अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। आगामी चुनाव में 2010 वाले चुनाव से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया गया है। जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा है कि विपक्ष अफवाह उड़ाकर मतदाताओं को भ्रमित करता है, उसका मुकाबला पूरी मजबूती से करना होगा। महागठबंधन ने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। हर विधानसभा में राजग का सम्मेलन होगा और आगे से जो भी कार्यक्रम होगा, साझा होगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार में साल 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह पहली बैठक की है और विपक्ष को साधने के लिए गठबंधन के नेताओं को तमाम तरह के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इससे पहले राज्य में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में राजग की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार राजग की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव में 220 सीटें
बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक राजग नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News