Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

न्याय के साथ हुआ बिहार का विकास, बनेगा समृद्ध राज्य: नीतीश

नवादा जिले में मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन तथा 244 करोड़ की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। यहां वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

18 Mar 2026

न्याय के साथ हुआ बिहार का विकास, बनेगा समृद्ध राज्य: नीतीश

नवादा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के तहत नवादा पहुंचे ।जहां कई योजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को विकास कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

नवादा जिले में मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन तथा 244 करोड़ की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। यहां वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

नवादा के आईटीआई के मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ है ।आगामी 5 वर्षों में बिहार में उद्योगों का जाल पीछेगा। सभी बंद पड़े हुए चीनी मिलों को चालू कर किसानों को समृद्ध बनाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि हर जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी ।बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि एवं अनुदान सरकारी स्तर पर दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बंद पड़े चीनी मिलों को चालू किया जाएगा। कई जिलों में नई चीनी मिल की भी स्थापना होगी ।उन्होंने कहा कि नवादा में भी चीनी मिल के लिए भूमि का सर्वे कर लिया गया है। जल्द ही सरकार चीनी मिल के निर्माण के लिए काम करेगी।

उन्होंने रिमोट के माध्यम से करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार तेजी से बदला है। पहले लोग शाम को घर से नहीं निकलते थे। अब बिहार में कानून का शासन स्थापित हुआ है। इस कारण लोग अमन चैन का जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया ।इस कारण मैं बिहार में कानून का राज स्थापित करते हुए सम्यक विकास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ वर्षों में बिहार देश के गिने-चुने समृद्ध राज्यों में एक होगा ।उन्होंने विकास के लिए सहयोग करने के लिए केंद्र सरकार को भी धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से हाथ उठाकर विकास के लिए भी समर्थन मांगा ।

मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का बेहतर विकास एक ऐतिहासिक कदम है ।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व की कुशलता की प्रशंसा करते हुए बिहार के विकास के लिए उनके योगदान के ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नीतीश कुमार ने डेढ़ दर्जन यात्राओं में शामिल होकर बिहार की जनता का दुख दर्द जानकर उसके निवारण का प्रयास किया है ,जो निश्चित तौर पर ऐतिहासिक है ।

मंच पर हिसुआ के विधायक अनिल सिंह, गोविंदपुर के विधायक विनीता मेहता ,नवादा के विधायक विभा देवी, रजौली के विधायक विमल राजवंशी ,विधान पार्षद अशोक यादव, विधान पार्षद नीरज कुमार,भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता,जदयू के अध्यक्ष राजकिशोर दांगी आदि उपस्थित थे ।

डीएम रवि प्रकाश ने मुख्यमंत्री को विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए अद्यतन स्थिति की विस्तृत व्याख्या की ।इस अवसर पर एसपी अभिनव धीमान भी उपस्थित थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्याय के साथ हुआ बिहार का विकास, बनेगा समृद्ध राज्य: नीतीश
नवादा जिले में मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन तथा 244 करोड़ की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। यहां वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News