Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा, “यह टीम अनुभव और युवा जोश का शानदार मिश्रण है। हमें विश्वास है कि यह टीम रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करेगी। वैभव ने हाल के दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह बिहार में क्रिकेट प्रतिभा की गहराई को दर्शाता है।

13 Oct 2025

रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पटना (बिहार)। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने रविवार को रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले दो मैचों के लिए वरिष्ठ टीम की घोषणा कर दी। चयन समिति की बैठक के बाद 14 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया। टीम की कमान साकिबुल गनी को सौंपी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा, “यह टीम अनुभव और युवा जोश का शानदार मिश्रण है। हमें विश्वास है कि यह टीम रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करेगी। वैभव ने हाल के दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह बिहार में क्रिकेट प्रतिभा की गहराई को दर्शाता है। हमें भरोसा है कि यह टीम इस सीजन में मजबूत दावेदारी पेश करेगी।”

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे अंडर-19 वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 52 गेंदों में तूफानी शतक जमाया था। तब ही बीसीए अध्यक्ष ने कहा था कि यह युवा बल्लेबाज भविष्य में कई रिकॉर्ड तोड़ेगा।

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की ओर से खेलते हुए वैभव ने सात मैचों में 252 रन बनाए और वह इस सीजन के उभरते सितारों में से एक रहे। इसके अलावा, वैभव को इस वर्ष पटना में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का भी अवसर मिला था।

बिहार की 14 सदस्यीय टीम:

पियूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, साकिबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्नव किशोर, आयुष लोहुरुका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम और सचिन कुमार।

सपोर्ट स्टाफ:

विनायक सामंत (हेड कोच), कुमार मृदुल (असिस्टेंट कोच), डॉ. हेमेंदु कुमार सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), गोपाल कुमार (एस एंड सी कोच)।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम घोषित, वैभव
बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा, “यह टीम अनुभव और युवा जोश का शानदार मिश्रण है। हमें विश्वास है कि यह टीम रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करेगी। व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News