वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जल्द ही सुरजीत और उसके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी जा रही है
हावड़ा। हावड़ा जिले में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सांतरागाछी झील इलाके में रविवार दोपहर दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने बापन बेरा नामक युवक को गोली मार दी, जो खुद भी उस समय बाइक पर सवार था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार कुछ अज्ञात हमलावर अचानक घटनास्थल पर पहुंचकर बापन को निशाना बनाकर गोली चला देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बापन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। मामले की जांच कर रही सांतरागाछी थाना पुलिस ने बताया कि सुरजीत नामक युवक पर गोली चलाने का आरोप है। दोनों के बीच पहले से ही विवाद था, और आशंका है कि इसी रंजिश में यह हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े इस तरह की शूटआउट की घटना ने आम लोगों में भय का माहौल बना दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं और पुलिस को पहले से सक्रिय रहना चाहिए था। फिलहाल बापन बेरा का इलाज चल रहा है, और पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। जल्द ही सुरजीत और उसके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी जा रही है।