Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

जिनेवा में द्विपक्षीय बैठक, भारत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर दुनिया को देगा मार्गदर्शन

उन्होंने बताया कि भारत पीएमएनसीएच में वाइस चेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयर के रूप में सक्रिय नेतृत्व निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर से प्रतिवर्ष 20 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी रखने की प्रक्रिया चल रही है।

20 May 2026

जिनेवा में द्विपक्षीय बैठक, भारत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर दुनिया को देगा मार्गदर्शन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान जिनेवा में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य के लिए दुनिया का सबसे बड़ा गठबंधन (पीएमएनसीएच) की बोर्ड चेयर हेलन क्लार्क के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में भारत ने महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत 2005 से पीएमएनसीएच के साथ जुड़ा है और वैश्विक स्वास्थ्य एजेंडे में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत पीएमएनसीएच में वाइस चेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयर के रूप में सक्रिय नेतृत्व निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर से प्रतिवर्ष 20 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी रखने की प्रक्रिया चल रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “भारत नवाचार और बड़े स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। हमने महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य को हमेशा प्राथमिकता दी है।”

उन्होंने जानकारी दी कि भारत उन शुरुआती देशों में था जिसने वर्ष 2014 में किशोरों के लिए समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया। यह कार्यक्रम स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर युवाओं तक पहुंच बना रहा है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भारत ने मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में वैश्विक औसत से तेज गिरावट दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि भारत के पास कई सफल और वैज्ञानिक आधार वाली स्वास्थ्य योजनाएं हैं, जिन्हें दुनिया के अन्य देशों के साथ साझा किया जा सकता है। भारत तकनीकी सहयोग और डिजिटल हेल्थ संसाधनों के जरिए अन्य देशों की मदद के लिए तैयार है।

बैठक के दौरान नड्डा ने “वसुधैव कुटुंबकम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत पूरी दुनिया को एक परिवार मानता है और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयासों में विश्वास रखता है।

हेलन क्लार्क ने वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका और योगदान की सराहना की।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जिनेवा में द्विपक्षीय बैठक, भारत महिलाओं और बच्चों के स्वास्
उन्होंने बताया कि भारत पीएमएनसीएच में वाइस चेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयर के रूप में सक्रिय नेतृत्व निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर से प्रतिवर्ष





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News