Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बिमल गुरुंग का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र

पहाड़ के स्थायी समाधान के लिए जीटीए भंग करने और त्रिपक्षीय वार्ता की मांग

21 Jun 2026

बिमल गुरुंग का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र

कोलकाता। दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की दशकों पुरानी राजनीतिक और प्रशासनिक समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएमएम) के अध्यक्ष बिमल गुरूंग ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर पहाड़ के मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप की अपील की है। शनिवार को भेजे गए इस पत्र में गुरूंग ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के कारण मौजूदा परिस्थितियां इस ऐतिहासिक विवाद को सुलझाने के लिए सबसे अनुकूल हैं। उन्होंने दलील दी कि गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के प्रमुख पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और अन्य सदस्य भी लगातार पद छोड़ रहे हैं, इसलिए अब जीटीए को पूरी तरह समाप्त घोषित कर नई व्यवस्था पर विचार शुरू करने में कोई प्रशासनिक या राजनीतिक बाधा नहीं बची है। 
गुरूंग ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से आग्रह किया है कि राज्य सरकार खुद पहल करते हुए केंद्र सरकार और पर्वतीय प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का रास्ता साफ करे। गोरखा संगठनों का आरोप रहा है कि अतीत में केंद्र ने दो बार त्रिपक्षीय बैठक बुलाने का प्रयास किया था, लेकिन तत्कालीन तृणमूल सरकार के असहयोग के कारण कोई नतीजा नहीं निकल सका था। अब बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में समाधान की उम्मीदें काफी मजबूत हैं क्योंकि अधिकांश दलों ने केंद्र द्वारा नियुक्त मध्यस्थ के समक्ष अपने सुझाव पहले ही सौंप दिए हैं। दूसरी ओर, तृणमूल की सहयोगी पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के नेता और जीटीए के पूर्व प्रमुख अनित थापा ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि जब वे खुद इस व्यवस्था से बाहर आ चुके हैं, तो स्थायी समाधान में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। वर्षों पुराने इस पर्वतीय विवाद में बिमल गुरूंग की इस नई पहल के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्र सरकार के अगले निर्णायक कदम पर टिक गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिमल गुरुंग का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र
पहाड़ के स्थायी समाधान के लिए जीटीए भंग करने और त्रिपक्षीय वार्ता की मांग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News