Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सबसे कम उम्र के युवा मंत्री बिराज विश्वास

विधानसभा चुनाव में करणदिघी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे बिराज विश्वास ने बड़ी जीत दर्ज की

01 Jun 2026

सबसे कम उम्र के युवा मंत्री बिराज विश्वास

उत्तर दिनाजपुर। भाजपा की पहली डबल इंजन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर दिनाजपुर के करणदिघी से विधायक बिराज विश्वास की हो रही है। महज 32 वर्ष की उम्र में उन्होंने राज्य के सबसे युवा मंत्री के रूप में शपथ लेकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। 
सोमवार को लोकभवन में सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार के 35 नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले बिराज विश्वास का राजनीतिक सफर काफी संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने आरएसएस से जुड़कर राजनीति में कदम रखा और बाद में एबीवीपी में शामिल हुए। संगठन में उन्होंने प्रदेश सचिव और बाद में राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई। उनकी संगठनात्मक क्षमता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बिराज विश्वास को सबसे अधिक पहचान दारिभिट आंदोलन के दौरान मिली। सरकार विरोधी उस आंदोलन में वे अग्रिम पंक्ति के नेताओं में शामिल थे और आंदोलन का नेतृत्व करते हुए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 2026 के विधानसभा चुनाव में करणदिघी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे बिराज विश्वास ने बड़ी जीत दर्ज की। 
उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गौतम पाल को लगभग 20 हजार वोटों से हराकर विधानसभा में प्रवेश किया। 
यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता मानी जा रही है, बल्कि उत्तर बंगाल में भाजपा की बढ़ती राजनीतिक ताकत का भी संकेत है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सबसे कम उम्र के युवा मंत्री बिराज विश्वास
विधानसभा चुनाव में करणदिघी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे बिराज विश्वास ने बड़ी जीत दर्ज की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News