Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू का खतरा, सरकार ने लगाए कड़े प्रतिबंध

सरकार ने झारखंड से मुर्गे के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर विशेष जांच की जा रही है ताकि झारखंड से मुर्गा किसी भी जिले में न पहुंच सके। राज्य पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति गंभीर है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

18 Mar 2025

पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू का खतरा, सरकार ने लगाए कड़े प्रतिबंध

कोलकाता। झारखंड में एवियन फ्लू (एच5एन1) वायरस मिलने के बाद ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में कड़े प्रोटोकॉल लागू किए हैं।

सरकार ने झारखंड से मुर्गे के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर विशेष जांच की जा रही है ताकि झारखंड से मुर्गा किसी भी जिले में न पहुंच सके। राज्य पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति गंभीर है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। इन क्षेत्रों में जिला स्तरीय निगरानी टीमें बनाई गई हैं, जो स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज रही हैं।

पशुपालन विभाग ने राज्य के सभी पोल्ट्री फर्मों को अपने यूनिट में जैव-सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित और औचक जांच की जा रही है कि पोल्ट्री फर्म इन प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं या नहीं।

संक्रमण फैलने की आशंका वाले केंद्रों की पहचान कर सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है। साथ ही, जिलों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बर्ड फ्लू के खतरे से सचेत किया जा सके। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे इस वायरस के संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू का खतरा, सरकार ने लगाए कड़े प्रति
सरकार ने झारखंड से मुर्गे के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर विशेष जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News