वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
चिडिय़ाघर आये लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा चीज़ पहली बार देखा और यह नया एन्क्लोजर आकर्षण का केंद्र बन रहा है
कोलकाता। अब पक्षियों को देखने के लिए इंसानों को पिंजरे से गुजरना पड़ेगा। अक्सर चिडिय़ाघर में पक्षियों को पिंजरों में बंद कर रखा जाता है लेकिन अब चिडिय़ाघर में पर्यटक पक्षियों को अपने आसपास उड़ते हुए देख सकते है। चिडिय़ाघर का इतिहास डेढ़ सौ साल पुराना है। इस बार सर्दियों में अलीपुर चिडिय़ाघर में वॉक-इन-अवियरी बनाया गया है। अब अलीपुर चिडिय़ाघर में दर्शक पिंजरे से प्रवेश कर के करीबन 200 विभिन्न पक्षियों को देख पाएंगे। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
चिडिय़ाघर में दर्शकों को अब ऐसा अनुभव मिलेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया होगा। अब तक जिन पक्षियों को पिंजरे में कैद देखा, वे अब खुले में होंगे। और दर्शक खुद विशेष रूप से बनाए गए कांच के एनक्लोजर में प्रवेश करेंगे। मानो पिंजरे में इंसान और खुले में पक्षी।
सोमवार को इसका उद्घाटन किया गया है। यह कांच से बना 60 मीटर लंबा और लगभग 4 मीटर ऊंचा पिंजरा है। जानकारी के अनुसार, इस एनक्लोजर में देश-विदेश की 14 प्रजातियों के लगभग 200 पक्षी रखे गए हैं। दर्शक इन पक्षियों को भले ही छू नहीं पाएंगे लेकिन उन्हें अपने आस- पास घूमते, उड़ते और खाते हुए देख पाएंगे। इस वॉक-इन एनक्लोजर का उद्घाटन मंत्री बीरबहा हांसदा ने ऑन-स्पॉट ऑनलाइन टिकट सुविधा के साथ किया। अलीपुर चिडिय़ाघर में इस एनक्लोजर को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिली। चिडिय़ाघर आये लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा चीज़ पहली बार देखा और यह नया एन्क्लोजर आकर्षण का केंद्र बन रहा है।