Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बर्मिंघन टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत ने किए तीन बदलाव, बुमराह को आराम

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर की नीतीश कुमार रेड्डी और साईं सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

02 Jul 2025

बर्मिंघन टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत ने किए तीन बदलाव, बुमराह को आराम

बर्मिंघन। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में आज इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, क्योंकि अगर पिच में कोई हरकत है तो वह पहले दिन देखने को मिलेगी।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर की नीतीश कुमार रेड्डी और साईं सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

गिल ने बुमराह की अनुपस्थिति पर कहा,"बुमराह को आराम देने का फैसला सिर्फ उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हमें बीच में एक अच्छा ब्रेक जरूर मिला, लेकिन यह मैच हमारे लिए काफी अहम है। तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा और वहां की पिच में ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है, इसलिए हमने तय किया है कि बुमराह को उस मैच के लिए बचाकर रखा जाए।"

कप्तान ने यह भी बताया कि टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव को शामिल करने को लेकर उत्सुक था, लेकिन पिछले मैच में निचले क्रम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए इस बार बल्लेबाज़ी को गहराई देने पर ज़ोर दिया गया।

भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज़ बराबर करना चाहेगा, वहीं इंग्लैंड की कोशिश होगी कि पहले टेस्ट मैच में मिली जीत की लय को यहां भी बरकरार रखा जाए।

दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्मिंघन टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत ने
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर की नीतीश कुमार रेड्डी और साईं सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News