Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

एसआईआर पर भाजपा ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण की नसीहत दी

सुप्रीम कोर्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को पूरी तरह वैध करार देने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को मेहनत करने के साथ-साथ आत्मनिरीक्षण की भी जरूरत है। यह संवैधानिक धरातल पर विपक्ष और कांग्रेस पार्टी की पराजय है।

27 May 2026

एसआईआर पर भाजपा ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण की नसीहत दी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को पूरी तरह वैध करार देने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को मेहनत करने के साथ-साथ आत्मनिरीक्षण की भी जरूरत है। यह संवैधानिक धरातल पर विपक्ष और कांग्रेस पार्टी की पराजय है।

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने आज एसआईआर प्रक्रिया को पूर्णतः संविधान सम्मत सिद्ध कर दिया है। राजनीतिक पराजय के बाद और देश में अराजकता-अव्यवस्था उत्पन्न करने की नैतिक पराजय के बाद, अब संवैधानिक धरातल पर भी यह विपक्ष और कांग्रेस पार्टी की पराजय है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की समस्त संस्थाओं को अपनी राजनीतिक अक्षमता को ढंकने के लिए आरोपित करने और लांछित करने के सभी कुप्रयास आज सर्वोच्च न्यायालय के धरातल पर निष्फल सिद्ध हुए। एसआईआर प्रक्रिया को सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान सम्मत माना है और चुनाव आयोग के अधिकार के अंतर्गत माना है। न्यायलय ने इसे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए आवश्यक माना है।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को पूरी तरह वैध करार दिया। न्यायालय के फैसले के बाद अब देश के 19 राज्यों में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा का रास्ता साफ हो गया है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि चुनाव आयोग को संविधान के अनुच्छेद 324 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत वोटर लिस्ट की जांच, संशोधन और सत्यापन करने का पूरा अधिकार है। एसआईआर नोटिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए कोर्ट ने साफ कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए साफ, पारदर्शी और अपडेटेड मतदाता सूची बेहद जरूरी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर पर भाजपा ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण की नसीहत दी
सुप्रीम कोर्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को पूरी तरह वैध करार देने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News