Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन व झारखंड में इंडिया गठबंधन को बढ़त: एग्जिट पोल

चाणक्य एग्जिट पोल मेें महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन वाले महायुति को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस केएमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 6 से 8 सीटें आ सकती हैं।

20 Nov 2024

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन व झारखंड में इंडिया गठबंधन को बढ़त: एग्जिट पोल

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे फेज की 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग खत्म हो गई। झारखंड में 13 नवंबर को पहले फेज में 42 सीटों पर वोटिंग हुई थी। राज्य में 81 सीटें हैं। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र में अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा के एनडीए गठबंधन को बढ़त दिखा रही है जबकि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत इंडिया गठबंधन को।
चाणक्य एग्जिट पोल मेें महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन वाले महायुति को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस केएमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 6 से 8 सीटें आ सकती हैं।
टाइम्स नाऊ-जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 44 सीट तक मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के खाते में 30 से 40 सीट आ सकती हैं।
महाराष्ट्र में मार्टिज के मुताबिक, महायुति को 150-170 सीट मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन वाले एमवीए 110-130 सीट जीत सकती हैं। वहीं, अन्य को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपल्स प्लस के मुताबिक भाजपा गठबंधन महायुति को 182 सीट मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस गठबंधन एमवीए 97 सीट जीत सकती हैं। अन्य को 9 सीट मिल सकती हैं।
न्यूज 18 ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 154सीटें दी है। जबकि एमवीए गठबंधन को 128 सीट मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 6 सीट आ सकती हैं।
महाराष्ट्र में एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन की 150-170 सीटों के साथ सरकार बनने जा रही है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन के खाते में 110-130 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में 8-10 सीटें जाने की संभावना है।
झारखंड में पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 42 से 48 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन को अधिकतम 53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
मैट्रिज के एक्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार झारखंड में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार बना सकता है। मार्टिज एिग्जट के आंकड़ों में एनडीए को 46 और इंडिया गठबंधन को 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
 एबीपी न्यूज और मार्टिज एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन यानी की महायुति को 48 प्रतिशत, कांग्रेस-शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी (शरद पवार) गठबंधन को 42 प्रतिशत मत मिलने की संभावना है।
न्यूज 24 एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए (महायुति) को 137-157 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन (एमवीए) को 126-146 सीटें दी गईं। अन्य के खाते में दो से आठ सीटें जाने का अनुमान है।
जी न्यूज के मुताबिक, झारखंड में इंडिया गठबंधन को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं जबकि एनडीए को 36 से 41 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
इन एग्जिट पोल में बीजेपी को तगड़ा झटका
पोल डायरी के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति 122 से 186 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी 69 से 121 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. अन्य के खाते में 12 से 29 सीटें जा सकती हैं।
सी वोटर के एग्जिट पोल में झारखंड में कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है. यहां की 81 सीटों में से भाजपा गठबंधन के खाते में 34, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन के खाते में 26 सीटें जानें की संभावना है, अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है. एक्जिट पोल में 20 सीटें ऐसी बताई गई हैं जिन पर कड़ी टक्कर है और जो जीत हार तय कर सकते हैं।
झारखंड एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. यहां की 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन 53 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि एनडीए के खाते में महज 25 सीटें आने की संभावना जताई गई है. अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।
दैनिक भास्कर रिपोर्टर पोल में महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर नजर आ रही है, यहां इंडिया गठबंधन 135 से 150 सीटें जीत सकती हैं तो एनडीए के 125 से 140 सीटों पर जीतने की संभावना है. अन्य दल 20 से 25 सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन व झारखंड में इंडिया गठबंधन को बढ
चाणक्य एग्जिट पोल मेें महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन वाले महायुति को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस केएमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News