Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी को बताया देशद्रोही

उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस ओपेन सोसाइटी को फंडिंग करते है। ये देश के खिलाफ प्रोपगेंडा चलाते हैं। यह मुद्दा गंभीर हैं। देश की एकता और संप्रभुता का मुद्दा है। कुछ ताकतें भारत को तोड़ना चाहती हैं। फ्रेंच न्यूज पेपर मीडिया ने इसका कुछ खुलासा किया है। राहुल गांधी भी जॉर्ज सोरोस से मिले हुए हैं।

05 Dec 2024

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी को बताया देशद्रोही

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली के कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी को देशद्रोही कहने में कोई संकोच नहीं है। वह देशद्रोही हैं।

उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस ओपेन सोसाइटी को फंडिंग करते है। ये देश के खिलाफ प्रोपगेंडा चलाते हैं। यह मुद्दा गंभीर हैं। देश की एकता और संप्रभुता का मुद्दा है। कुछ ताकतें भारत को तोड़ना चाहती हैं। फ्रेंच न्यूज पेपर मीडिया ने इसका कुछ खुलासा किया है। राहुल गांधी भी जॉर्ज सोरोस से मिले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के भारत को अस्थिर करने के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक फ्रांसीसी अखबार ने 2 दिसंबर को एक रिपोर्ट प्रकाशित की। फ्रेंच अखबार की इस रिपोर्ट का शीर्षक था, 'द हिडन लिंक्स बिटवीन अ जाइंट ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म एंड द यूएस गवर्नमेंट'। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि जॉर्ज सोरोस ने ओसीसीआरपी को फंड किया था। संबित पात्रा ने कहा कि अगर ओसीसीआरपी को तकलीफ होती है, तो राहुल गांधी रोते हैं। अगर राहुल गांधी रोते हैं, तो ओसीसीआरपी को तकलीफ होती है। ये दो शरीर लेकिन एक आत्मा हैं।

पात्रा का यह बयान संसद परिसर में अडाणी मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आया। विपक्ष के नेताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने जैकेट पहन रखी थी जिस पर लिखा था कि 'मोदी-अडाणी एक हैं।'

इससे पहले राज्यसभा में भाजपा के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विदेशी ताकतों और रिपोर्ट के माध्यम से भारत की छवि को खराब करने के मुद्दे को गुरुवार को उठाया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक फ्रेंच पब्लिकेशन ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस संगठन को फॉरन फंडिंग मिलती रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी को बताया देशद्
उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस ओपेन सोसाइटी को फंडिंग करते है। ये देश के खिलाफ प्रोपगेंडा चलाते हैं। यह मुद्दा गंभीर हैं। देश की एकता और संप्रभुता का मुद्दा है। कु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News