Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

राहुल गांधी के एक साल में सरकार गिरने वाले बयान पर भाजपा हमलावर

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के बयान को देश में अराजकता फैलाने की साजिश बताया।

24 May 2026

राहुल गांधी के एक साल में सरकार गिरने वाले बयान पर भाजपा हमलावर

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अगले एक वर्ष में मोदी सरकार गिरने वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के बयान को देश में अराजकता फैलाने की साजिश बताया।

पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान देश के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के तथाकथित टूलकिट एजेंडे की ओर इशारा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को पराजित नहीं कर पा रही है, इसलिए अब देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की जनता के दिलों से हटाना संभव नहीं है और जनता कांग्रेस की राजनीति को भलीभांति समझती है।



भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि यह लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी देश की प्रगति के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और राहुल गांधी पहले भी कई बड़े दावे कर चुके हैं, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ। शाहनवाज ने कहा कि इस प्रकार की भाषा देशहित में नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि कुछ नेता विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करते हुए देश के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने अपनी विचारधारा और पहचान से समझौता कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने राहुल गांधी के बयान को महत्वहीन बताते हुए कहा कि राहुल गांधी कब क्या बोलेंगे, यह उनकी पार्टी के लोगों को भी नहीं पता होता।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि अगले एक वर्ष में मोदी सरकार गिर जाएगी और देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष इसके पीछे बड़ा कारण बनेगा। बैठक में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने भी मुस्लिम मतदाताओं के बीच पार्टी के कामकाज और संदेश को प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी के एक साल में सरकार गिरने वाले बयान पर भाजपा हमल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के बयान को देश में अराजकता फैलाने की साजिश बताया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News