Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिखों पर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का हमला, कहा-खतरनाक नैरेटिव सेट करने की है कोशिश

भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

10 Sep 2024

सिखों पर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का हमला, कहा-खतरनाक नैरेटिव सेट करने की है कोशिश

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के सिखों से जुड़े बयान पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तीखा हमला किया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं थे, तब वह कभी भी अपने शब्दों को लेकर मजबूत नहीं थे। वह ज्ञान की कमी के कारण ऐसा बोलते हैं। कुछ संवेदनशील मुद्दे हैं, जिनमें हमारी राष्ट्रीय पहचान, एकता और ताकत शामिल है।

हरदीप पुरी ने कहा कि विविधता में एकता जैसे विषयों पर जब वह बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि वह उन चीजों पर एक नया, बल्कि खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि उनका(राहुल गांधी) कहना है कि देश में सिखों को 'पगड़ी' और 'कड़ा' पहनने में परेशानी हो रही है। लेकिन सभी सिखों को सिख होने पर बेहद गर्व है। किसी को भी अपने धर्म के अनुसार रहने औऱ पगड़ी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है। आज सिख 1947 के बाद इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा है। उन्हाेंने कहा कि यदि सिख समुदाय ने कभी असुरक्षा और अस्तित्व संबंधी खतरे की भावना महसूस की है, तो वह समय कांग्रेस के शासन का काल रहा है। 1984 में एक नरसंहार किया गया था सिख समुदाय के खिलाफ, जिसमें 3000 निर्दोष लोग मारे गए थे।

प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल को चुनौती दी कि वे यही बात भारत में बोलकर दिखाएं। अगर यही बातें वे हमारे देश में कहेंगे तो उनके खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका के वर्जीनिया में कहा कि लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी। क्या एक सिख को भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या वह गुरुद्वारा जा सकेगा... लड़ाई इसी बात को लेकर है, और यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं है, यह सभी धर्मों के लिए है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिखों पर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का हमला, कहा-खतरनाक नै
भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News