Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद करने को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी को चिट्‌ठी लिखकर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं करने का निवेदन किया, जहां स्मारक बन सके।

28 Dec 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद करने को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने की मांग को लेकर हो रही राजनीति को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सरकार की चिट्ठी को साझा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मौत का राजनीतिकरण करना चुना जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद दिवंगत नेता के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के भारत सरकार के फैसले की जानकारी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और डॉ. सिंह के परिवार दोनों को इस बारे में सूचित किया गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी को चिट्‌ठी लिखकर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं करने का निवेदन किया, जहां स्मारक बन सके। इसके जवाब में शुक्रवार को देर रात गृह मंत्रालय ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट चुना गया है। स्मारक दिल्ली में बनेगा। इसके लिए उचित जगह तलाशी जाएगी और ट्रस्ट बनेगा। प्रक्रिया में समय लगेगा। वहीं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. सिंह को कभी सम्मान नहीं दिया। आज उनके निधन के बाद भी राजनीति कर रही है।

उल्लेखनीय है कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात को हो गया। उन्होंने एम्स में रात 9 बजकर 51 मिनिट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद कांग्रेस की कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कार्यसमिति की बैठक रद्द कर दी गई और शुक्रवार को कार्यसमिति की बैठक बुलाकर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद करने को भा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी को चिट्‌ठी लिखकर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं करने का निवेदन किया, जहां स्मारक बन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News