Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पाल ने मतगणना के पूर्व की पूजा अर्चना, कहा- यह चुनाव अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक

यह कार्यक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और आसनसोल सीट को महत्वपूर्ण मुकाबलों में गिना जा रहा है।

03 May 2026

भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पाल ने मतगणना के पूर्व की पूजा अर्चना, कहा- यह चुनाव अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने रविवार सुबह बर्नपुर के टाउन पूजा मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना की और शिवालय में जलाभिषेक किया।

यह कार्यक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और आसनसोल सीट को महत्वपूर्ण मुकाबलों में गिना जा रहा है।

पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में अग्निमित्रा पाल ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव के समय तृणमूल कांग्रेस के नेता मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करते नजर आते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह आचरण स्वाभाविक आस्था का नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा है। उनके मुताबिक, चुनाव के समय धार्मिक गतिविधियों का इस तरह प्रदर्शन जनता को प्रभावित करने की कोशिश है।

इसी दौरान अग्निमित्रा पाल ने एक बयान में कहा:

“यह नॉर्मल इलेक्शन नहीं है। यह 15 साल से जो हिंदुओं पर अत्याचार हुआ है, बंगाल के लोगों पर जो अत्याचार हुआ है, उसके खिलाफ लड़ाई है। इससे पहले भी 34 साल में बंगाल पीछे चला गया। आजादी के बाद से ही बंगाल को पीछे धकेला गया। यह लड़ाई आजादी की लड़ाई है, धर्म की लड़ाई है, नीति और सुशासन की लड़ाई है।

हम भगवान के पास आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि ऐसी सरकार बने जो सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करे और बंगाल को आगे बढ़ाए। हम घर से निकलते समय माता-पिता को प्रणाम करते हैं, भगवान को प्रणाम करते हैं और आज मंदिर में आकर पूजा की क्योंकि कल निर्णायक दिन है।

23 और 29 तारीख को बंगाल में एक ‘सुनामी’ आई थी, और 4 तारीख को मतगणना है—एक और सुनामी आएगी। यहां संविधान नहीं, तानाशाही चल रही है, लेकिन लोकतंत्र में संविधान सर्वोपरि है। कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि यह सुनामी किस दिशा से आई है और जनता ने भारी मतदान क्यों किया है।”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव के दौरान धार्मिक प्रतीकों और मंदिरों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता रहा है, जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे पर “धार्मिक राजनीति” करने के आरोप लगाते रहे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पाल ने मतगणना के पूर्व की पूजा अर
यह कार्यक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और आसनसोल सीट को महत्वपूर्ण मुकाबलों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News