वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पूजा के बाद दुर्गा मुर्मू ने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि हम मां से प्रार्थना कर रहे हैं कि बंगाल में शांति लौटे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले फांसीदेवा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने रविवार को विधाननगर के जगन्नाथपुर स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना किया।
पूजा के बाद दुर्गा मुर्मू ने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि हम मां से प्रार्थना कर रहे हैं कि बंगाल में शांति लौटे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ी है, जिससे आम लोगों और खासकर महिलाओं में भय का माहौल बना रहा।
उनके मुताबिक, इस बार जनता खुलकर मतदान कर पाई है और परिणाम में इसका असर दिखाई देगा। दुर्गा मुर्मू ने यह भी कहा कि इस बार सिर्फ इस विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में बदलाव देखने को मिलेगा।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि यह उनकी घबराहट को दर्शाता है।