Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

बीजेपी उम्मीदवार सावित्री बर्मन की कार पलटी, साजिश के आरोप

05 Apr 2026

बीजेपी उम्मीदवार सावित्री बर्मन की कार पलटी, साजिश के आरोप

कूचबिहार। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कूचबिहार में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार देर रात शीतलकुची विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सावित्री बर्मन की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। यह हादसा माथाभांगा एक ब्लॉक के शिकरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत पांच माइल इलाके में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, दिनभर चुनाव प्रचार के बाद सावित्री बर्मन अपने घर लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। इस दुर्घटना में उम्मीदवार सावित्री बर्मन, उनके चालक परितोष बर्मन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले माथाभांगा महकमा अस्पताल ले जाया गया, बाद में कूचबिहार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।

हालांकि, इस घटना को लेकर सियासत भी गरमा गई है। उम्मीदवार के पति दिनेश बर्मन ने इसे साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर हमला करने की कोशिश की गई। वहीं, तृणमूल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे चुनावी बयानबाजी बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार डंपर की तलाश जारी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली से ठीक पहले हुई इस घटना ने इलाके में राजनीतिक माहौल को और भी गर्म कर दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीजेपी उम्मीदवार सावित्री बर्मन की कार पलटी, साजिश के आरोप
जानकारी के मुताबिक, दिनभर चुनाव प्रचार के बाद सावित्री बर्मन अपने घर लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News