Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हावड़ा कॉलेज में निर्वस्त्र कर रैगिंग के विरोध में भाजपा का हंगामा, टीएमसीपी नेता की गिरफ्तारी की मांग

इस घटना से कॉलेज परिसर में भारी तनाव देखने को मिला

09 Jul 2025

हावड़ा कॉलेज में निर्वस्त्र कर रैगिंग के विरोध में भाजपा का हंगामा, टीएमसीपी नेता की गिरफ्तारी की मांग

हावड़ा। हावड़ा के नरसिंह दत्त कॉलेज में निर्वस्त्र कर रैगिंग के पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना को लेकर बुधवार सुबह कॉलेज के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मंगलवार को करीब डेढ़ साल पुराने एक वीडियो के वायरल होते ही यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया। वीडियो में दिख रहा है कि तृणमूल छात्र परिषद के सह-संयोजक सौविक राय और उनके समर्थक कॉलेज के यूनियन रूम में नए छात्रों को जबरन निर्वस्त्र कर रैगिंग कर रहे हैं। आरोप है कि इस वीडियो के सामने आने के बावजूद अभी तक आरोपित के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई है कि वीडियो सामने आने के बाद सौविक राय को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, कसबा कांड के माहौल के बीच वीडियो के फिर सामने आते ही विपक्ष हमलावर हो गया है।
मंगलवार को एसएफआई ने कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया और बुधवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सौविक राय की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई।
इस घटना से कॉलेज परिसर में भारी तनाव देखने को मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टीएमसीपी नेता की गिरफ्तारी की मांग
इस घटना से कॉलेज परिसर में भारी तनाव देखने को मिला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News