Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार

भाजपा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 100 फीसदी सफल रहा। जितने हमारे जांबाज पायलट राफेल के साथ गए थे, वह सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके आए, लेकिन किसी नागरिक को नहीं मारा।

12 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार

नई दिल्ली। भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया है।

भाजपा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 100 फीसदी सफल रहा। जितने हमारे जांबाज पायलट राफेल के साथ गए थे, वह सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके आए, लेकिन किसी नागरिक को नहीं मारा।

भाजपा मुख्यालय में सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता ओर सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 100 प्रतिशत सफल रहा। जितने हमारे जांबाज पायलट गए थे राफेल के साथ, उतने लौटकर आए। सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके आए, लेकिन किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया।

इस सिंदूर ऑपरेशन के तहत सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया, जिनमें से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओके) में और चार पाकिस्तान में थे। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।

संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मुजस्सर उर्फ अबू जिंदाल मारा गया। इसके जनाजे में पाकिस्तान के आर्मी चीफ और आर्मी अधिकारी, पंजाब सीएम मरियम नवाज शामिल हुईं। इससे साबित होता है कि आतंकवाद और आतंक को बढ़वा देने वाले एक साथ काम करते हैं। दूसरा जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी यूसुफ अजहर व हाफिज मुहम्मद जमील मारा गया।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि आतंकवाद के खिलाफ हमला होगा, हम पहलगाम के इस आतंकवादी हमले का बदला लेंगे। ये जो बदला होगा वो आतंकवादियों की कल्पना से परे होगा और जो बदला हमने लिया वो आतंकवादियों की सोच से परे था।

उन्होंने कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। 50 वर्षों तक जो संभव नहीं हुआ था, वो इस बार संभव हुआ। किसी भी युद्ध में सिंधु नदी के पानी को रोका नहीं गया था, ये असंभव काम इस बार संभव हुआ। अटारी बाघा बॉर्डर को बंद कर दिया गया। दोनों देशों के बीच कोई ट्रेड नहीं होगा और इसका खामियाजा पाकिस्तान की इकोनॉमी भुगतेगी।

ऑपरेशन सिंदूर में सैन्य और गैर-सैन्य दोनों घटक शामिल हैं। गैर-सैन्य रणनीति के हिस्से के रूप में सिंधु जल संधि को खत्म करने के पाकिस्तान को काफी नुकसान होगा। क्योंकि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत कृषि जल संसाधनों पर निर्भर करती है। जल प्रवाह को रोकने से पाकिस्तान की जीडीपी में संभावित रूप से एक-चौथाई की कमी आ सकती है।

संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने और आतंकवाद से निपटने के लिए आम सहमति बनाने के लिए पीएम मोदी ने 20 देशों के नेताओं से सीधे बातचीत की। खास बात यह है कि इन सभी देशों ने भारत के रुख का समर्थन किया। सऊदी अरब, यूएई, अमेरिका और यहां तक ​​कि कई इस्लामिक देशों समेत प्रमुख देशों ने भारत के पक्ष में खुलकर खड़े हुए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया
भाजपा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 100 फीसदी सफल रहा। जितने हमारे जांबाज पायलट राफेल के साथ गए थे, वह सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके आए, लेकिन किसी नागरिक को नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News