Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

श्यामा प्रसाद की धरती पर पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है - शमिक भट्टाचार्य

उन्होंने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव से वे घबराई हुई हैं

01 Apr 2026

श्यामा प्रसाद की धरती पर पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है - शमिक भट्टाचार्य

आसनसोल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कमेटी के बैनर तले बुधवार को आसनसोल में नामांकन रैली तथा जनसभा का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से एक विशाल रैली निकालकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। रैली की शुरुआत आसनसोल के बीएनआर इलाके से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण की प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल, आसनसोल उत्तर के प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार, जामुड़िया से डॉ. बिजन मुखर्जी और बाराबनी से प्रत्याशी अरिजीत राय मौजूद थे। वहीं, आसनसोल उत्तर के प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी, जो एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके थे, वे भी रैली में शामिल हुए। सभी प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन केंद्र पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नामांकन जमा किया। इस दौरान भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अवैध मतदाताओं के नाम हटाने के लिए भाजपा द्वारा फॉर्म-7 जमा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन तृणमूल समर्थित तत्वों ने उसे छीन लिया। उन्होंने दावा किया कि केवल आसनसोल दक्षिण क्षेत्र में ही हजारों अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की पहल की जा रही थी, लेकिन प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की गाड़ी से फॉर्म-7 छीनकर जला दिए गए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक मतदाता सूची में एक भी अवैध नाम रहेगा, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी और “नो एसआईआर, नो वोट” का नारा बुलंद करती रहेगी।
शमिक भट्टाचार्य ने यह भी दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और गंगोत्री से गंगासागर तक पार्टी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा सरकार बनने जा रही है और तृणमूल को हराने में भाजपा ही सक्षम है।
उन्होंने पिछले चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और वाम दलों को जनता पहले ही खारिज कर चुकी है और इस बार का चुनाव “जनता बनाम तृणमूल” होगा।
भवानीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के बड़े रणनीतिक नेताओं में से एक हैं।इस बार भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव से वे घबराई हुई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने मत का अधिकार है, लेकिन पश्चिम बंगाल में लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है - शमिक
उन्होंने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव से वे घबराई हुई हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News