Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा नेता दिलीप घोष बोले अभिमान नहीं, सिर्फ जनता की सेवा करना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया कोलकाता यात्रा के दौरान उन्हें प्रमुख कार्यक्रमों से दूर रखा गया, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। बावजूद इसके, घोष ने न सिर्फ भाजपा के पक्ष में बल्कि राज्य सरकार के खिलाफ भी लगातार आक्रामक रुख बनाए रखा है।

24 Aug 2025

भाजपा नेता दिलीप घोष बोले अभिमान नहीं, सिर्फ जनता की सेवा करना है

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष इन दिनों पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया कोलकाता यात्रा के दौरान उन्हें प्रमुख कार्यक्रमों से दूर रखा गया, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। बावजूद इसके, घोष ने न सिर्फ भाजपा के पक्ष में बल्कि राज्य सरकार के खिलाफ भी लगातार आक्रामक रुख बनाए रखा है।

रविवार सुबह न्यूटाउन ईको पार्क में प्रातःभ्रमण के दौरान दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। तृणमूल की स्थापना दिवस पर परीक्षा रद्द करने के निर्णय पर भी उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करते हुए कटोवा के मन्तेश्वर की एक घटना का हवाला दिया है।

इसके अलावा घोष ने बंगाल में एसआईआर का समर्थन करते हुए बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। केवल नौ दिन शेष हैं और अब तक सिर्फ माकपा की ओर से नौ आपत्तियां दर्ज की गई हैं। जल्दी ही बंगाल में इसकी शुरुआत होगी ।

हालांकि, इन बयानों के बीच भाजपा में उनकी स्थिति को लेकर अटकलें भी तेज हैं। लंबे समय से उन्हें बड़े मंचों से दूर रखा जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि दिलीप घोष ने कभी अभिमान नहीं किया। बचपन से आज तक सिर्फ काम किया है और आगे भी जनता के लिए काम करता रहूंगा।

दिलीप घोष पार्टी में अपनी सक्रियता बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनकी उपेक्षा को लेकर भाजपा के भीतर खींचतान और असंतोष की चर्चाएं तेज होती जा रही हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा नेता दिलीप घोष बोले अभिमान नहीं, सिर्फ जनता की सेवा कर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया कोलकाता यात्रा के दौरान उन्हें प्रमुख कार्यक्रमों से दूर रखा गया, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। बावजूद इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News