Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाने वाले भाजपा विधायक अशोक डिंडा को साक्ष्य सहित पेश होने का समन

पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (प्रभार) मिथून दे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान डिंडा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मोयना में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर सड़क पर खड़े होकर धन उगाही करने का आरोप लगाया था।

17 Feb 2026

पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाने वाले भाजपा विधायक अशोक डिंडा को साक्ष्य सहित पेश होने का समन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में पुलिस ने भाजपा विधायक अशोक डिंडा को समन जारी कर उनसे अपने आरोपों के समर्थन में “ठोस साक्ष्य” के साथ पेश होने को कहा है। डिंडा ने आरोप लगाया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मछली से लदे ट्रकों से पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते हैं।

पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (प्रभार) मिथून दे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान डिंडा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मोयना में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर सड़क पर खड़े होकर धन उगाही करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत विधायक को समन जारी किया गया। उन्होंने कहा, “हम भ्रष्टाचार-मुक्त और जनोन्मुखी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हमने उन्हें 16 फरवरी को उपस्थित होकर अपने आरोपों के साक्ष्य साझा करने को कहा था,”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिंडा ने अपने वकील के माध्यम से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने में असमर्थता जताई और नई तारीख की मांग की है। उन्होंने कहा, “उन्हें अगली तारीख से अवगत कराया जाएगा।”

वहीं, डिंडा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह “नए पुलिस अधीक्षक” द्वारा एक विपक्षी विधायक को परेशान करने की कार्रवाई है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह समन से बचेंगे नहीं और 21 से 23 फरवरी के बीच उपस्थित होने के लिए समय मांगेंगे, क्योंकि इस महीने की अन्य तिथियों में वह व्यस्त रहेंगे।

गौरतलब है कि जनवरी की शुरुआत में एक बैठक के दौरान डिंडा ने आरोप लगाया था कि “कुछ पुलिसकर्मी और नागरिक स्वयंसेवक मछली व्यापारियों के वाहनों को रोककर नियमित रूप से धन वसूलते हैं।” इस बयान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

डिंडा ने यह भी कहा कि उन्हें पहले भी पुलिस द्वारा निशाना बनाया गया है, लेकिन वह भयभीत नहीं हैं।

भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने कहा कि डिंडा को केवल बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा, “पुलिस को कथित रूप से दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने विधायक को ही निशाना बनाया है।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाने वाले भाजपा विधायक अशोक डिं
पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (प्रभार) मिथून दे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान डिंडा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News