Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संसद में चोटिल हुए भाजपा सांसद प्रताप सारंगी, कहा- राहुल ने धक्कामुक्की की

सारंगी ने कहा कि राहुल ने किसी सांसद को धक्का दिया। वह सांसद उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।

19 Dec 2024

संसद में चोटिल हुए भाजपा सांसद प्रताप सारंगी, कहा- राहुल ने धक्कामुक्की की

ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी संसद की सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। सारंगी ने आरोप लगाया कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से गिरे थे। उन्होंने कहा कि राहुल ने किसी सांसद को धक्का दिया। वह सांसद उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्रूखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को राहुल ने धक्का मारा और वे सारंगी के ऊपर गिरे थे। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। इधर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है और संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े की वजह से उन्हें संसद के अंदर जाने में भी परेशानी हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने राहुल और प्रियंका के साथ धक्कामुक्की की। इस बीच राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

मीडिया ने राहुल से सवाल पूछा कि विपक्षी सांसद धक्का-मुक्की का आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने कहा, "नहीं-नहीं। आपके कैमरा में होगा। ये पार्लियामेंट का एंट्रेंस है और मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धकेल रहे थे, मुझे धमका रहे थे। ये हुआ है। धक्का-मुक्की से कुछ होता नहीं है। संसद में जाना हमारा अधिकार है। भाजपा के मेंबर्स हमें अंदर जाने से रोक रहे थे।"

सांसद निशिकांत बोले- आपको शर्म नहीं आती, गुंडागर्दी करते हो। बूढ़े को गिरा दिया। इस पर राहुल ने तुरंत ही आरोप लगाया कि सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। राहुल के इतना कहते ही वहां मौजूद BJP सांसद जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि सारंगी ने राहुल को धक्का नहीं दिया। इसके तुरंत बाद राहुल वहां से निकल गए।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संसद में चोटिल हुए भाजपा सांसद प्रताप सारंगी
Rahul Gandhi, Pratap Sarangi, Ambedkar row, BJP MPs, Parliament scuffle





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News