Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है, जिसे पार्टी संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

06 Jun 2026

झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है, जिसे पार्टी संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद नितिन नवीन सीधे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन निर्माता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के बाद नितिन नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां वे पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर व्यापक मंथन होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है, इसलिए इस दौरे में संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे पार्टी के सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें आगामी चुनौतियों और राजनीतिक अभियानों के लिए तैयार करने का प्रयास भी किया जाएगा।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह दौरा राज्य में संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व झारखंड में जनाधार को और मजबूत करने तथा संगठन की जमीनी पकड़ बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रहा है।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक विभिन्न स्तरों पर बैठकों और विचार-विमर्श का दौर चलेगा, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

संजय सेठ ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेगी। उनके सुझाव और दिशा-निर्देश आगामी कार्ययोजना तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन के अनुसार जनता के बीच पार्टी की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।”

रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदीप वर्मा, भानु प्रताप शाही सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News