Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भाजपा कार्यालयों को जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना: सुकांत मजूमदार

शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए आवंटन से देश के विकास को गति मिलेगी

02 Feb 2025

भाजपा कार्यालयों को जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना: सुकांत मजूमदार

कोलकाता। नैहाटी में भाजपा कार्यालय सिंह भवन में आग लगने के बाद रविवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्री सुकांत मजूमदार सिंह ने भवन का दौरा किया। सुकांत मजूमदार ने सिंह भवन में आग लगने के मामले पर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को यह अच्छी तरह से पता है कि अगर आगामी चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से होता है, तो वे चुनावी मैदान में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते और न ही जीत सकते हैं। इसलिए भाजपा पार्टी कार्यालयों को निशाना बनाया जा रहा है। इस प्रकार के घटनाक्रम से राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय बजट के बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह बहुत अच्छा बजट है। पूरा बंगाल ही नहीं, पूरा देश इस बजट का स्वागत कर रहा है। 
इस बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ विशेष प्रावधान हैं, जो देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए आवंटन से देश के विकास को गति मिलेगी। बजट से न केवल राज्यों को, बल्कि आम जनता को भी फायदा होगा। वहीं यह बजट रोजगार सृजन और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने वाला होगा। यह ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट है। 
आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में टैक्स, किसान, महिला, एमएसएमई और शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट में केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा कार्यालयों को जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना: सुकांत
शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए आवंटन से देश के विकास को गति मिलेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News