Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाकुंभ की बधाई दी

उन्होंने लिखा, ''असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा के केंद्र तथा महान सनातन संस्कृति के अभ्युदय के प्रतीक महाकुंभ पर्व में सहभागी सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं सभी संतों को कोटिश: प्रणाम करता हूं।''

13 Jan 2025

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाकुंभ की बधाई दी

नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की आज शुरुआत हो गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, '' पावन तीर्थनगरी प्रयागराज में आज पौष पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर पवित्र स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। महाकुंभ हमारी पुरातन सांस्कृतिक विरासत को आदिकाल से चलायमान बनाए हुए है। यह महापर्व सभी के जीवन को नवीन ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण करे।''

उन्होंने लिखा, ''असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा के केंद्र तथा महान सनातन संस्कृति के अभ्युदय के प्रतीक महाकुंभ पर्व में सहभागी सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं सभी संतों को कोटिश: प्रणाम करता हूं।'' इस मौके पर नड्डा ने सभी देशवासियों को उमंग एवं हर्षोल्लास के पावन पर्व 'लोहड़ी' की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं ख़ुशहाली लेकर आए।

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ करीब डेढ़ माह तक चलेगा। इसमें देश-दुनिया से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। प्रयागराज आने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा फोकस किया गया है। स्पेशल गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है। सुबह 9.30 बजे तक ही करीब 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाकुंभ की बधाई दी
उन्होंने लिखा, ''असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा के केंद्र तथा महान सनातन संस्कृति के अभ्युदय के प्रतीक महाकुंभ पर्व में सहभागी सभी श्रद्धालुओं का हार्दि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News