Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

भाजपा ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, हरियाणा में महिला नेता अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

28 May 2026

भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

भाजपा ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, हरियाणा में महिला नेता अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पंजाब में भी संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने पंजाब भाजपा की कमान केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी है। इसके अलावा त्रिपुरा में विधायक अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए प्रदेश अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली की कमान
भाजपा ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, हरियाणा में महिला नेता अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News