Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

दिल्ली में भाजपा का 27 साल का सियासी सूखा खत्म, मतगणना रुझानों में स्पष्ट बहुत की ओर

भारतीय जनता पार्टी को अब तक हुई मतगणना में 46 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। कांग्रेस पार्टी 6 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है। ये आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली का चुनावी नतीजा किस ओर जाता दिखाई दे रहा है।

08 Feb 2025

दिल्ली में भाजपा का 27 साल का सियासी सूखा खत्म, मतगणना रुझानों में स्पष्ट बहुत की ओर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी से आगे निकलते हुए बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाती नजर आ रही है।

भारतीय जनता पार्टी को अब तक हुई मतगणना में 46 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। कांग्रेस पार्टी 6 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है। ये आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली का चुनावी नतीजा किस ओर जाता दिखाई दे रहा है।

चुनाव आयोग के 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 48 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही या जीत चुकी है। अन्य पार्टियां और स्वतंत्र उम्मीदवारों को कोई सीट नहीं मिलती दिखाई दे रही है। मतगणना में अभी कुछ दौर की गणना बाकी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कई सीटों पर जीत का मार्जिन बहुत अधिक है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का जीत का मार्जिन काफी कम है। इससे भी स्पष्ट है कि भाजपा दिल्ली में अपने 27 सालों का सूखा दूर करने वाली है।

भाजपा जिन सीटों पर जीत चुकी हैः

शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, पटपड़गंज से रविंदर सिंह नेगी (रवि नेगी), ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली ।

भाजपा इन सीटों पर आगेः

नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से अहीर दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, बवाना से रविंदर इंद्रराज सिंह, मुंडका से गजेंद्र द्राल, नांगलोई जाट से मनोज कुमार शौकीन, मंगोल पुरी से राज कुमार चौहान, रोहिणी से विजेंदर गुप्ता, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, वज़ीरपुर से पूनम शर्मा, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, मोती नगर से हरीश खुराना, मादीपुर से कैलाश गंगवाल, हरि नगर से श्याम शर्मा, जनकपुरी से आशीष सूद, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रदुयम्न सिंह राजपूत, मटियाला से संदीप सहरावत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, बिजवासन से कैलाश गहलोत, पालम से कुलदीप सोलंकी, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर.के. पुरम से अनिल कुमार शर्मा, महरौली से गजेंद्र सिंह यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, त्रिलोकपुरी से रविकांत, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से डॉ अनिल गोयल, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, शाहदरा से संजय गोयल, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन, घोंडा से अजय महावर, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट, करावल नगर से कपिल मिश्रा।

आम आदमी पार्टी ने जिन सीटों को जीत लिया हैः

सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत, चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी सैबी, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह, दिल्ली कैंट से वीरेंद्र सिंह कादियान, तुगलकाबाद से सही राम, कोंडली से कुलदीप कुमार मोनू और बाबरपुर से गोपाल राय।

आम आदमी पार्टी जिन सीटों पर आगे हैः

बुराड़ी से संजीव झा, किरारी से अनिल झा, सदर बाज़ार से सोम दत्त, मटिया महल से आले मोहम्मद इकबाल, करोल बाग से विशेष रवि, पटेल नगर से प्रवेश रत्न, देवली प्रेम चौहान से, अम्बेडकर नगर से डॉ. अजय दत्त, कालकाजी से आतिशी, बदरपुर से राम सिंह नेता जी, ओखला से अमानतुल्लाह खान, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, सीलम पुर से चौधरी जुबैर अहमद और गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में भाजपा का 27 साल का सियासी सूखा खत्म, मतगणना रुझान
भारतीय जनता पार्टी को अब तक हुई मतगणना में 46 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। कांग्रेस पार्टी 6 प्रतिशत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News