Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भाजपा का CM मंजूर है; एकनाथ शिंदे हुए कुर्सी छोड़ने को राजी

राज्य के विकास में महाविकास अघाड़ी ही स्पीडब्रेकर था, जिसे जनता ने हटा दिया है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पद से इशारों में ही सही, लेकिन अपना दावा छोड़ दिया।

27 Nov 2024

भाजपा का CM मंजूर है; एकनाथ शिंदे हुए कुर्सी छोड़ने को राजी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी रस्साकशी के बीच एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फैसला पीएम मोदी और अमित शाह पर छोड़ दिया है। उन्होंने अपनी ढाई साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया तो वहीं यह भी कहा कि महायुति में सीएम पद को लेकर कोई मतभेद नहीं है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि ऐसी चर्चाएं गलत हैं कि महायुति में इसे लेकर कोई मतभेद है। राज्य के विकास में महाविकास अघाड़ी ही स्पीडब्रेकर था, जिसे जनता ने हटा दिया है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पद से इशारों में ही सही, लेकिन अपना दावा छोड़ दिया।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे लिए कुछ और नहीं बल्कि कॉमन मैन है। यदि वह भाजपा का मुख्यमंत्री भी बनाएंगे तो हमें स्वीकार होगा और इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरी तो लाड़ला भाई की पहचान बन गई है और वह सभी पदों से ऊपर है। एकनाथ शिंदे ने अपनी नाराजगी की खबरों को भी गलत बताया। शिंदे ने कहा कि हम नाराज होने वाले लोग नहीं हैं बल्कि लड़ने वाले हैं। हम लड़कर भी काम करते हैं।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने पीएम मोदी से बात की थी और कहा कि यदि सरकार के गठन में मेरी वजह से कोई परेशानी है तो मैं हटने के लिए तैयार हूं। आपको मेरे चलते कोई बात दिमाग में लाने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए हर फैसला स्वीकार है। आप ही महायुति परिवार के मुखिया हैं।' एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने ढाई साल में जो काम किया है, उससे लोगों के बीच मेरी छवि लाडला भाई की बनी है। यह पद मेरे लिए अन्य किसी भी जिम्मेदारी से बड़ा है। मुख्यमंत्री का मतलब तो मैंने हमेशा कॉमन मैन समझा है और राज्य के लोगों को परिवार का मेंबर समझते हुए सभी के लिए काम किया है।

शिवसेना लीडर ने कहा कि भाजपा जिसे भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाएगी, हम उसके साथ रहेंगे और पूरा समर्थन करेंगे। एकनाथ शिंदे ने अपने घर पर आयोजित पीसी में कहा कि जनता ने माना है कि हमने बीते ढाई साल में जमकर काम किया है और इसीलिए इतना मजबूत समर्थन मिला है। कुल मिलाकर भाजपा का भी चीफ मिनिस्टर स्वीकार है कि बात कहकर एकनाथ शिंदे ने पद पर अपना दावा छोड़ दिया है। साफ है कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

जानकारों का कहना है कि अजित पवार की ओर से देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किए जाने के बाद से ही एकनाथ शिंदे गुट दबाव में था। ऐसे में उन्होंने समझौता करना ही ठीक समझा ताकि सरकार में भी बने रहेंगे और विश्वास भी बना रहेगा। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी को अब केंद्र सरकार में भी अच्छा प्रतिनिधित्व मिल सकता है। इसके अलावा राज्य में भी भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर वह रहेगी और करीब एक दर्जन मंत्री उनके होंगे। फिलहाल एकनाथ शिंदे को लेकर कयासों का दौर जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा का CM मंजूर है; कैसे एकनाथ शिंदे हुए कुर्सी छोड़ने को
राज्य के विकास में महाविकास अघाड़ी ही स्पीडब्रेकर था, जिसे जनता ने हटा दिया है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पद से इशारों में ही सही, लेकिन अपना दावा छोड़ दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News