वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
खबर पाकर श्रीरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को सड़क पर से हटाया
हुगली। जिले के श्रीरामपुर के बेल्टिंग बाजार मोड़ पर रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले के कार्यकर्ताओं ने महेशतला की घटना के खिलाफ जीटी रोड पर पथावरोध कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमके नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपित तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी की भी मांग की। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के कारण जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खबर पाकर श्रीरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को सड़क पर से हटाया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला के रवींद्रनगर में मंदिर के पास फल की दुकान लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थीं। इसी दौरान तुलसी मंच को तोड़ दिया गया था। इस बवाल में पुलिस और मीडिया पर भी पत्थरबाजी हुई थी। कई पुलिसवाले घायल हो गए थे।