Please wait

महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ, 25 लाख नई नौकरियों का वादा

मुंबई में आयाेजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

10 Nov 2024

महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ, 25 लाख नई नौकरियों का वादा

मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारत जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया। घाेषणा पत्र में भाजपा ने महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकाें पर विशेष ध्यान देने के साथ ही विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए राज्य को प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने पर जाेर दिया गया है। भाजपा ने राज्य के निम्न आय वर्ग के लाेगाें काे प्रतिमाह राशन देने का वादा भी किया है।

मुंबई में आयाेजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार सहित अन्य नेता उपस्थित थे। इस माैके पर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपानीत एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के 100 दिन के भीतर घोषणा पत्र लागू करना शुरु कर दिया जाएगा। शाह ने बताया कि इस घोषणा पत्र में वृद्धावस्था पेंशन धारकों को 2100 रुपये देने का वादा किया गया है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 15 हजार रुपये वेतन और बीमा कवरेज देने, 25 लाख नौकरियां पैदा करने और 10 लाख छात्रों को 10 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा घोषणा पत्र में किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं में वित्तीय साक्षरता पैदा करने के लिए 2100 रुपये दिए जाएंगे और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए 25 हजार महिलाओं को पुलिस बल में शामिल किया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी और किसान सम्मान योजना में रु. से 12 हजार रुपये एमएसपी के साथ समन्वय में 15 हजार दिए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि पूरे महाराष्ट्र में वरिष्ठ नागरिकों को अधिक वित्तीय सुरक्षा और सम्मान मिल सके। महाराष्ट्र के सभी परिवारों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर रखी जाएंगी। आने वाले समय में 25 लाख रोजगार सृजित होंगे और 10 लाख छात्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। राज्य के ग्रामीण इलाकों के 45 हजार गांवों में सडक़ें बनाई जाएंगी।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र को प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। 'मेक इन महाराष्ट्र' रणनीति को लागू करने से, भारत के अग्रणी विनिर्माण राज्य के रूप में महाराष्ट्र की स्थिति मजबूत होगी। महाराष्ट्र एक वैश्विक फिनटेक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) राज्य बन जाएगा। इसके लिए वैश्विक फिनटेक कंपनियों को आकर्षित करने वाला माहौल बनाया जाएगा और वित्तीय प्रौद्योगिकी में नई अवधारणाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ में अनुसंधान, नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए देश का पहला विशेष विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। नागपुर, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर और नासिक को आधुनिक एयरोनॉटिकल और अंतरिक्ष विनिर्माण केंद्र के रूप में उन्नत एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी और विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्ष 2027 तक महाराष्ट्र में 50 लाख दीदियां बनाने के लिए प्रत्येक 500 स्वयं सहायता समूहों का एक औद्योगिक क्लस्टर बनाया जाएगा और 11 हजार करोड़ रुपये का प्रारंभिक रिवॉल्विंग फंड प्रदान किया जाएगा। 'अक्षय खाद्य योजना' के तहत, निम्न आय वर्ग के लोगों को हर महीने मुफ्त राशन प्रदान किया जाएगा, जिसमें चावल, ज्वार, मूंगफली के छिलके, नमक, चीनी, हल्दी, लोबिया, जीरा और लाल मिर्च पाउडर शामिल होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी, किसानो
मुंबई में आयाेजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार सहित अन्य ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News