Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

ब्रिगेड मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली,नेताओं ने परिवर्तन का किया दावा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है

14 Mar 2026

ब्रिगेड मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली,नेताओं ने परिवर्तन का किया दावा

कोलकाता। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने से पहले ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए और राज्य में सत्ता परिवर्तन का दावा किया।
रैली को संबोधित करते हुए अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य सरकार की “युवा साथी योजना” पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्यवासियों की समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने किसानों, विशेषकर आलू उत्पादकों के लिए प्राथमिकता से काम करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी तृणमूल कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक लाभ मिला है। साथ ही उन्होंने आलू किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के लिए समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने संबोधन में राज्य की जनता से वर्तमान सरकार को हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में रेल और अवसंरचना से जुड़े कई विकास कार्य हुए हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण कई उद्योगपति निवेश करने से बच रहे हैं।
भाजपा नेता और सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिला है और राज्य में बदलाव निश्चित है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा और तापस रॉय ने भी अपने भाषणों में तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने उत्तर बंगाल के विकास का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के लोगों से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।
रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, शमिक भट्टाचार्य, राहुल सिन्हा, दिलीप घोष, मिथुन चक्रवर्ती, अभिजीत गंगोपाध्याय और तथागत रॉय सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले ही ब्रिगेड मैदान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और कोलकाता पुलिस के कर्मियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा की यह रैली आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है, जिसके जरिए राज्य में संगठनात्मक ताकत और जनसमर्थन दिखाने की कोशिश की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ब्रिगेड मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News