Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नारायणगढ़ में भाजपा की सभा, शुभेंदु अधिकारी बोले—एकजुट होकर लड़ें चुनाव

वहीं खड़गपुर में भी दिलीप घोष के नामांकन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहेंगे

04 Apr 2026

नारायणगढ़ में भाजपा की सभा, शुभेंदु अधिकारी बोले—एकजुट होकर लड़ें चुनाव

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के विभिन्न विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के दौरान नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलदा स्थित गौरांग राइस मिल मैदान में शुक्रवार देर शाम भाजपा प्रत्याशी रमाप्रसाद गिरी के समर्थन में आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सभा में राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के भीतर चल रहा गुटीय संघर्ष ही आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का रास्ता साफ करेगा।
सभा में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आंतरिक मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान में संगठन की एकता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी होगी।
अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिए गए और सीसीटीवी कैमरे बंद कर ‘छप्पा वोट’ की संस्कृति बनाई गई। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं और केंद्रीय बलों की निगरानी में निष्पक्ष मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। नंदीग्राम को बनाए रखने के साथ-साथ भवानीपुर में भी उम्मीदवार उतारने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री को दूसरी बार हराने का जो अवसर मिला है, उसे वह सफल बनाएंगे और इस बार एक भी वोट इधर-उधर नहीं होने दिया जाएगा।
दांतन और आसपास के क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल नेतृत्व ने आदिवासी और कुर्मी समुदाय के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपये और आंदोलनकारियों के लिए ‘संघर्ष भत्ता’ देने की व्यवस्था की जाएगी।
सभा के अंत में उन्होंने कहा कि शनिवार को वे पश्चिम मेदिनीपुर में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के उपस्थित रहेंगे ।वहीं खड़गपुर में भी दिलीप घोष के नामांकन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सभा के अंत में उन्होंने बताया कि शनिवार को वह पश्चिम मेदिनीपुर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। साथ ही खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के नामांकन के अवसर पर के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी बोले—एकजुट होकर लड़ें चुनाव
वहीं खड़गपुर में भी दिलीप घोष के नामांकन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News