Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

असम चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ 3 लाख से अधिक लोगों के सुझावों से हुआ तैयार: सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि पार्टी के एक बार फिर से सत्ता में आने पर वह इन्हीं सुझावों पर भरोसा करेगी। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज के आधार पर हम तीसरे कार्यकाल में काम करेंगे।

31 Mar 2026

असम चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ 3 लाख से अधिक लोगों के सुझावों से हुआ तैयार: सोनोवाल

गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'संकल्प पत्र' बड़े पैमाने पर लोगों से सलाह-मशविरा के बाद तैयार किया गया है। इसमें तीन लाख से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं।

गुवाहाटी स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ (मैनिफेस्टो) जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में सोनोवाल ने घोषणापत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे राज्य में लोगों से सीधे उनकी राय जानने के लिए उनके पास पहुंचे। हम असम के हर हिस्से में लोगों के पास गए। घर-घर जाकर लोगों से सुझाव लिए कि अगले कार्यकाल में क्या किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कवायद का मकसद नीतिगत प्राथमिकताओं को लोगों की राय के आधार पर तय करना था। उनके मुताबिक 3 लाख से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि पार्टी के एक बार फिर से सत्ता में आने पर वह इन्हीं सुझावों पर भरोसा करेगी। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज के आधार पर हम तीसरे कार्यकाल में काम करेंगे।

चुनावी संभावनाओं के बारे में बात करते हुए सोनोवाल ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि हम अपने सहयोगियों के साथ 100 के आंकड़े के करीब हैं, जो 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा में पार्टी के लक्ष्य की ओर इशारा करता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 'संकल्प पत्र' भाजपा के चुनावी अभियान की कहानी में एक अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि पार्टी इसे चुनावों से पहले लोगों द्वारा तय किए गए एजेंडे के तौर पर पेश कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ 3 लाख से अधिक लोगों
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि पार्टी के एक बार फिर से सत्ता में आने पर वह इन्हीं सुझावों पर भरोसा करेगी। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज के आधार पर हम तीसरे कार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News