Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

भाजपा की तीसरी सूची में अभया की मां को टिकट, चौरंगी पर सस्पेंस

सीपीएम ने उस चुनाव क्षेत्र से कल्टन दासगुप्ता को मैदान में उतारा है

25 Mar 2026

भाजपा की तीसरी सूची में अभया की मां को टिकट, चौरंगी पर सस्पेंस

कोलकाता। बीजेपी ने आरजी  पीडि़ता अभया की मां को पानीहाटी सीट से चुनाव लडऩे का टिकट दिया है। बुधवार शाम को पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 19 और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 19 और सीटें बाकी हैं। वहीं कोलकाता में चौरंगी सीट पर सस्पेस बरकरार है।  तीसरे फेज की लिस्ट में उत्तर  बंगाल की कई सीटों के नाम शामिल हैं। कूचबिहार दक्षिण से रथिंद्रनाथ बोस को उम्मीदवार बनाया गया है। रायगंज से दिनेश सरकार उम्मीदवार बने हैं। इसके अलावा, बीजेपी  ने इस्लामपुर से चिरंजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद बर्मन और इंग्लिश बाजार से अमलान भादुड़ी को टिकट दिया है। स्वपन दास नदिया के शांतिपुर से चुनाव लड़ेंगे। हावड़ा सेंट्रल सीट से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगुर से अरूप कुमार दास, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा, चुंचुड़ा से सुबीर नाग, हरिपाल से मधुमिता घोष, तमलू से हरेकृष्ण बेरा, मेदिनीपुर से शंकर गुचैत, पुरबस्थली साउथ से प्राणकृष्ण तापदार को टिकट मिला है। कृष्णा घोष कटवा से बीजेपी  के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, कृष्णकांत साहा सैंथिया से चुनाव लड़ेंगे और नलहाटी से अनिल सिंह को मैदान में उतारा गया है। पहले से ही अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि पीडि़त डॉक्टर की मां बीजेपी की कैंडिडेट होंगी। उन्होंने खुद कहा था कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडऩा चाहती हैं। उसके बाद, वह और उनके पति, यानी पीडि़त के पिता, हाल ही में बीजेपी  में शामिल हो गए। हालांकि पार्टी ने लिस्ट जारी होने से पहले पीडि़त की मां की उम्मीदवारी कन्फर्म नहीं की थी। शुभेंदु अधिकारी दावा कर रहे थे कि उम्मीदवार पर आखिरी फैसला दिल्ली से होता है। वह अंदाज़ा बुधवार को खत्म हो गया। विधानसभा में मुख्य सचेतक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष पानीहाटी सीट से तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सीपीएम ने उस चुनाव क्षेत्र से कल्टन दासगुप्ता को मैदान में उतारा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा की तीसरी सूची में अभया की मां को टिकट
सीपीएम ने उस चुनाव क्षेत्र से कल्टन दासगुप्ता को मैदान में उतारा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News