Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

असम में भाजपा की आंधी, अपनी सीट भी नहीं बचा पाए गौरव गोगोई

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 25 सीटों पर, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) 2, राइजर दल 2 सीट पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 09 सीटों पर आगे तथा एक सीट जीत चुकी है और अगप 08 सीटों पर आगे चल रही है।

04 May 2026

असम में भाजपा की आंधी, अपनी सीट भी नहीं बचा पाए गौरव गोगोई

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए साेमवार सुबह 8 बजे से राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। 126 सीटों के आए रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 79 एवं सहयोगियों के साथ कुल 96 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की सहयोगी पार्टी बीपीएफ एक सीट पर चुनाव जीत चुकी है। दोपहर दो बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 8 से 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। प्राप्त रूझानों के अनुसार, भाजपा के सभी बड़े नेता बढ़त बनाए हुए हैं। राजधानी गुवाहाटी की सभी 5 सीटों पर अजेय बढ़त बनाए हुए है।

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 25 सीटों पर, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) 2, राइजर दल 2 सीट पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 09 सीटों पर आगे तथा एक सीट जीत चुकी है और अगप 08 सीटों पर आगे चल रही है।

जोरहाट विधानसभा सीट के 14 में से 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस कड़ी में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23182 मतों से पीछे चल रहे हैं। हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69439 मत मिले हैं। वहीं, गौरव गोगोई को 46257 मत मिले हैं। औपचारिक रूप से जीत की घोषणा अभी नहीं हुई है।

जालुकबारी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के लिए 18 राउंड की गिनती होने वाली है। जिसमें 09 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री को 61203 मत मिले हैं। डॉ. सरमा अपने निकटतम कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नेओग से 41798 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव में काफी पीछे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की बढ़त सिर्फ अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में साफतौर पर दिखाई दे रही है। भाजपा को दोपहर दो बजे तक कुल 39.81 प्रतिशत मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 27.97 प्रतिशत मत मिले हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम में भाजपा की आंधी, अपनी सीट भी नहीं बचा पाए गौरव गोगोई
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 25 सीटों पर, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) 2, राइजर दल 2 सीट पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा की सहयोगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News