Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खरगे के बयान की भाजपा ने की कड़ी निंदा

भाजपा सांसद डॉ. संबित पात्रा ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह गलती से दिया गया बयान नहीं बल्कि जानबूझकर दिया गया है। डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

21 Apr 2026

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खरगे के बयान की भाजपा ने की कड़ी निंदा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा सांसद डॉ. संबित पात्रा ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह गलती से दिया गया बयान नहीं बल्कि जानबूझकर दिया गया है। डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया, तब-तब देश की जनता ने कांग्रेस को दंडित किया है।

वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर अपने बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को "आतंकवादी" कहा।

यह पहली बार नहीं है जब खरगे ने सार्वजनिक चर्चा को इस स्तर तक गिराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सार्थक बहस करने के बजाय भारत के सबसे लोकप्रिय नेता का अपमान और मानहानि करने में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 21 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को "आतंकवादी" कहा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने एआईएडीएमके के एनडीए में शामिल होने के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया।

खरगे ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका मतलब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को "डराने" से था, न कि उन्हें वास्तविक आतंकवादी बताने से।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खरगे के बयान की भाजपा ने की कड़ी न
भाजपा सांसद डॉ. संबित पात्रा ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह गलती से दिया गया बयान नहीं बल्कि जानबूझक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News